Yellow Teeth: दांतों के पीलापन से हफ्ते भर में मिल सकता है छुटकारा, इन 5 पत्तियों को चबाने से…
साफ और चमकते दांत आपकी स्माइल से लेकर आपकी पूरी पर्सनैलिटी को एक नजर में उभार सकते हैं, और अगर दांतों में पीलापन हो तो यह आपके कॉन्फिडेंस को भी गिरा सकता है। आपकी ओरल हेल्थ आपके ओवरआल हेल्थ पर भी काफी असर डालती है।
आंवला की पत्तियों को चबाने से दांतों का पीलापन दूर होता है, क्योंकि आंवला में विटामिन C की मात्रा भरपूर होती है। यह न केवल दांतों के पीलापन को हटाता है, बल्कि दांतों को मजबूत भी बनाता है।
किचन में मसालों के रूप में इस्तेमाल होने वाली तेज पत्तियां भी दांतों को सफेद करने के लिए उपयोगी हैं। आप इन्हें दांतों पर रगड़ सकते हैं या चबा सकते हैं।
नीम के पत्ते आपके दांतों को सफेद रखने के साथ-साथ बुरे बैक्टीरिया को भी मारते हैं। यह दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करता है।
पुदीना जितना माउथ फ्रेशनर का काम करता है, उतना ही यह दांतों को चमकने के लिए भी एक बेहतरीन नुस्खा है। इसके उपयोग से आपके दांतों की पीली परत साफ हो सकती है।
घर में उगी तुलसी भी शरीर के साथ-साथ दांतों के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह आपके दांतों को साफ और माउथ को फ्रेश रखती है।
डिक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।