Rajasthan Bypoll : प्रचार प्रसार के आखिरी दिन हनुमान बेनीवाल ने कह दी ये बड़ी बात..

Rajasthan By-Election 2024 :  राजस्थान में सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे है। आज शाम को प्रचार प्रसार थम जाएगा। इस बीच सभी बड़े नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ताकत मैदान में झोंक दी है। नागौर की खींवसर हॉट सीट बन चुकी है। जहां आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल चुनावी मैदान में है।

खींवसर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जो अन्य जिलो अथवा अन्य राज्यों में है, उनसे अनुरोध है कि 13 नवम्बर को आप अपने गांव-ढाणी में पोलिंग बूथ पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को मत रूपी आशीर्वाद देने जरुर पधारें |
आपके एक-एक मत के मान- सम्मान की लड़ाई…

— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) November 11, 2024

प्रचार के आखिरी दिन हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जो अन्य जिलो अथवा अन्य राज्यों में है, उनसे अनुरोध है कि 13 नवम्बर को आप अपने गांव-ढाणी में पोलिंग बूथ पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को मत रूपी आशीर्वाद देने जरुर पधारें। आपके एक-एक मत के मान-सम्मान की लड़ाई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा की तरह मजबूती से लड़ेगी।

Leave a Comment