अब राजस्थान की इस जाति ने मांगा अन्य पिछड़ा वर्ग में अलग आरक्षण

ओबीसी आरक्षण को चार भागों में बांटने की कही बात

गोस्वामी समाज छात्रावास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दशनाम गोस्वामी सभा समिति राजस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल भारती ने बताया कि 1999 में तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने रणवीर सहाय आयोग का गठन किया था। उसमे ओबीसी आरक्षण को चार विभागों में बांटा गया था। गोस्वामी समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग माना था। आज राजस्थान में हमारी जनसंख्या 2 प्रतिशत के आसपास है, ऐसे में गोस्वामी को समाज को अति पिछड़ा मानते हुए अलग से आरक्षण दिया जाए

उन्होंने कहा कि तत्कालीन भैरोसिंह सरकार ने जो हमारे पुजारी थे वे खातेदार थे उनके नाम हटाकर देवता और ठाकुरजी के नाम दर्ज कर दिए। इसके बाद गांवों में लोग उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्हें डरा-धमका रहे हैं तो कहीं कहीं उन्हे जिंदा जलाया जा रहा हैं।

Leave a Comment