Weight loss: वजन घटाना है? किचन के इन मसालों को डेली डाइट में शामिल करें

Weight loss: वजन घटाना है? किचन के इन मसालों को डेली डाइट में शामिल करें

अदरक: ओवरईटिंग को बैलेंस करता है, पाचन को संतुलित करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायता करता है। अदरक के टुकड़े को चाय में डालें या कच्चा भी खा सकते है ।

काली मिर्च: काली मिर्च में पाए जाने वाला पिपरिन शरीर में न्यूट्रिशन के अवशोषण को बढ़ाता है। इसे किसी भी खाने में स्वाद के लिए डाल सकते है ।

हल्दी: हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन के तीन मुख्य लाभ हैं – सूजन कम करना, इंसुलिन को बढ़ने से और वजन घटाना। इसका इस्तेमाल दूध , सूप या फिर करी में डाल सकते है।

दालचीनी: ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है और वजन घटाने में मददगार है।दालचीनी को आप दूध, चाय या स्मूदी में डाल कर पी सकते है ।

सरसों के बीज: सरसों के बीज में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अपनी में भींगो की इसका पानी पी सकते है या तड़के के रूप में कर सकते है ।

जीरा: यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर में जमा फैट को भी जलता है। इसका इस्तेमाल पानी में डालकर या सलाद में डाल कर किया जा सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Comment