Rajasthan By-Election: राजस्थान उपचुनाव के दौरान विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियां और निगरानी दलों ने 7 जिलों में अब तक कुल 92.68 करोड़ रुपये की नकदी, अवैध शराब सहित अन्य सामग्री जब्त की है। सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में पांच गुना जब्ती हुई है, जबकि चौरासी क्षेत्र में अवैध वस्तुओं की धरपकड़ में 390 प्रतिशत और दौसा में 288 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कुल 4.22 करोड़ रुपए की नकदी पकड़ी गई, जबकि 5.52 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब और 42 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इनके अलावा लगभग 1.2 करोड़ रुपए मूल्य की सोना-चांदी आदि कीमती धातुएं जब्त की गई हैं। 21.89 करोड़ रुपए मूल्य की वस्तुओं की जब्ती दौसा जिला प्रथम, जबकि नागौर दूसरे और अलवर तीसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Bypoll: ‘अभी भी कांग्रेस के पास समय है’, नरेश मीना ने डोटासरा को भेजा ये संदेश
13 नबंवर को होगी वोटिंग
प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है। खींवसर, चौरासी, सलूंबर, दौसा, झुंझुनूं, रामगढ़ और देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर 13 नबंवर को वोटिंग होगी। जबकि नतीजे 23 नबंवर को आएंगे।
यह भी पढ़ें : ‘वसुंधरा खुद का नाम पढ़कर पर्ची खा जातीं, फिर कौन क्या करता?’, जानें ऐसा क्यों बोले हनुमान बेनीवाल?