Winter Lip Care: अगर सर्दी में आप भी फटे होंठ से हैं परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Winter Lip Care: सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या आम है। ठंडी और शुष्क हवा के कारण होंठ सूख जाते हैं और चेहरा सूखा, फड्डा दिखने लगता है। ठंड के दिनों में होंठ इतने ड्राई हो जाते हैं, कि जलन और दर्द का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्याओं से परेशान हैं तो कोई बात नहीं। हम लेकर आए हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय,जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों में अपने होंठ को मुलायम और खूबसूरत बना सकते हैं।

1. गुलाब जल (Rose water)

गुलाब जल सिर्फ आपकी त्वचा के लिए नहीं, बल्कि आपके होंठ के लिए भी एक बेहतरीन ट्रीटमेंट है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स होंठ को सॉफ्ट और गुलाबी बनाए रखते हैं। सोने से पहले, रूई पर गुलाब जल लगाकर अपने होंठ पर हल्के से मसाज करें। यह आपके होंठ को ठंडक और नमी देने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ और चमकदार भी रखेगा।

2. कच्चा दूध (Milk)

कच्चा दूध आपकी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक हाइड्रेटर है, और आपके होंठ के लिए भी फायदेमंद है। यह होंठ को गहरी नमी और मुलायमनेस बनाता है। कच्चे दूध से बने पैक को अपने होंठ पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें, फिर गीले कपड़े से साफ करें। इस उपचार से होंठों की रूखापन और फटने की समस्या दूर हो जाएगी।

3. घी और तेल

अगर आपके होंठ सूखकर फट चुके हैं, तो घी या नारियल तेल से बेहतर कुछ नहीं। यह प्राकृतिक तत्व होंठ को गहरी नमी देते हैं और जल्दी राहत पहुंचाते हैं। रात को सोने से पहले गुनगुना घी या नारियल तेल अपने होंठ पर लगाकर छोड़ दें। यह आपके होंठ को मुलायम बनाए रखेगा और उन्हें सूखने से बचाएगा।

4. शहद (Honey)

शहद न केवल आपकी त्वचा को नमी देता है, बल्कि इसके एंटीबैक्टीरियल गुण होंठ को संक्रमण से भी बचाते हैं। दिन में दो बार हल्के हाथों से शहद को अपने होंठ पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर गीले कपड़े से हल्के से साफ करें। यह आपके होंठ को सॉफ्ट, स्मूथ और हाइड्रेटेड बनाए रखेगा।

ये भी पढ़ें- शादी के कपड़ें खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा बहुत फायदा

5. स्क्रब करें (Lips scrub)

सर्दियों (Winter Lip Care) में डेड स्किन जमा होने से होंठ का रंग फीका पड़ सकता है। इसलिए समय-समय पर स्क्रब का इस्तेमाल करें। शहद और चीनी का घोल बनाकर इसे अपने होंठ पर लगाएं और 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे आपके होंठ की मृत त्वचा हटेगी और वे नरम और सॉफ्ट दिखेंगे।

Leave a Comment