VIDEO: घुमंतू व अर्ध घुमंतू गाड़िया लोहारों को पट्टे नहीं मिलने से परिवार लाचार

मालाखेड़ा क्षेत्र में घुमंतू और अर्ध घुमंतू गाड़िया लोहारों को पट्टे देने की योजना प्रभावी नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा और हरिपुरा में बसे गाड़िया लोहार परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत भी उन्हें बैंक लोन नहीं मिल रहा। पंचायत की उदासीनता के चलते हजारीलाल भोपा और जगदीश भोपा जैसे लोगों को पट्टे नहीं दिए गए हैं। इस कारण ये परिवार परंपरागत धंधे से गुजारा करने पर मजबूर हैं। समाजसेवियों और पूर्व सरपंच ने जिला प्रशासन से लोहारों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि वे मुख्यधारा में जुड़ सकें और बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ा सकें। तहसीलदार मेघा मीणा ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment