Pumpkin Halwa: जानें कद्दू का स्पेशल हलवा कद्दू का स्पेशल हलवा, जो खाने में है बड़ा स्वादिष्ट

Pumpkin Halwa: जानें कद्दू का स्पेशल हलवा रेसिपी, जो खाने में है बड़ा स्वादिष्ट

सामग्री:कद्दू – 1/2 किलो,
चीनी – 250 ग्राम या फिर गुड़
काजू – 12,
घी – 2 बड़े चम्मच,
इलायची पाउडर – 7-8 ग्राम,
केसरी पाउडर – थोड़ा सा,
नींबू का रस – 1/2 बड़ा चम्मच,
हरा कपूर – 1 चुटकी,
नमक – 1 चुटकी

Step 1: सबसे पहले कद्दू को छीलकर बीज निकाल लें।

Step 2: एक बर्तन में पानी गर्म कर लें, फिर अच्छे से पानी को उबालने दें। अब उसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू डालें और लगभग 5 मिनट तक अच्छे से पकाएं, जब तक कि वह नरम न हो जाए।

Step 3: इसमें जरूरत के अनुसार चीनी डालें या फिर गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें केसरी पाउडर छिड़कें और लगभग 8-9 मिनट तक पकाएं।

Step 4: इसके बाद, मिश्रण में एक चुटकी नमक और थोड़ा घी डालें और लगभग 7 मिनट तक लगातार चलाते रहें। इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।

step 5: फिर, इसमें एक चुटकी हरा कपूर, चीनी और घी डालें और फिर गैस बंद कर दें।

Step 6: दूसरे पैन में थोड़ा घी गर्म करें और काजू को सुनहरा भूरा होने तक भून लें।

Step 7: तैयार कद्दू हलवे में भुने हुए काजू डालें, अच्छी तरह से मिलाएं, और कद्दू का स्वादिष्ट हलवा तैयार है।

Leave a Comment