बहरोड़। राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम करने के लिए जनता क्लिनिक योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत बहरोड़ ब्लॉक मुख्यालय पर भी जनता क्लिनिक खोले जाने है। इसमें बीसीएमओ कार्यालय में एक जनता क्लिनिक खोला जाना प्रस्तावित है। इसके लिए विभाग के पास प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है।
बीसीएमओ कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जनता क्लिनिक शुरू करने की योजना बनाई थी। ताकि पेट दर्द, जुखाम, बुखार सहित सामान्य बीमारी के मरीजों का इलाज हो सके।
यह भी पढ़ें : 10 साल में ही पूरी तरह बदल गया राजस्थान का यह कस्बा, दिखने लगा बड़े शहरों की तरह, आसमान पर जमीन के भाव
बहरोड़ उपखंड मुख्यालय पर स्थित सबसे बड़े जिला अस्पताल में गंभीर बीमारी के मरीजों के साथ ही सामान्य बीमारी के मरीज भी चिकित्सकों को दिखाने के लिए आते है। इसके कारण अस्पताल में दिनभर मरीजों की लम्बी कतार देखने को मिलती है। इसको देखते हुए बीसीएमओ कार्यालय के पास स्थित पुराना अस्पताल भवन में जनता क्लिनिक शुरू की जाएगी। जहां पर मरीजों को इलाज के साथ ही निःशुल्क जांच व दवा योजना का भी लाभ मिल सकेगा।
अलग से स्टाफ होगा नियुक्त
वहीं जनता क्लिनिक में अलग से चिकित्सक, लेब टेक्नीशियन सहित अन्य स्टाफ तैनात किया जाएगा।ताकि मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान रोडवेज के बेड़े में अत्याधुनिक तकनीक की 15 नई बसें शामिल, इस मार्ग पर होगा संचालन
इनका कहना है
पुराना अस्पताल परिसर में जल्द ही जनता क्लिनिक शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग को पूर्व में प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है। यहां पर आने वाले मरीजों को निःशुल्क जांच व दवा योजना का भी लाभ मिल सकेगा।
डॉ. रविकांत यादव, बीसीएमओ बहरोड़