धार्मिक स्थली रामदेवरा गांव में इन दिनों मिनी गुजरात बना हुआ है। हर जगह गुजराती श्रद्धालुओं की चहल पहल नजर आ रही है तथा मेले जैसा माहौल बना हुआ है। धार्मिक स्थली रामदेवरा इन दिनों मिनी गुजरात बना हुआ है। हर जगह गुजराती श्रद्धालुओं की चहल-पहल नजर आ रही है तथा मेले जैसा माहौल बना हुआ है। दीपावली के बाद से ही गुजराती श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रतिदिन सैकड़ों गुजराती श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रहे है। श्रद्धालुओं की आवक के चलते बाबा रामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग रही है। दर्शनों के बाद श्रद्धालु रामसरोवर, परचा बावड़ी, झूला पालना आदि का भ्रमण कर बाजार से जमकर खरीदारी कर रहे है। ऐसे में गांव में रेलमपेल नजर आ रही है।
होटलों व धर्मशालाओं में भी भीड़
रामदेवरा गांव में बड़ी संख्या में होटलें व धर्मशालाएं स्थित है, जिनमें इन दिनों सैलानी व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कार्तिक मास में आई सीजन से होटलों व धर्मशालाओं में उमड़ रही भीड़ से संचालकों में खुशी नजर आ रही है। उनके चेहरे भी खिल उठे। विशेष कर मुख्य बाजार की सभी होटलों और धर्मशालाओं में हाउस फूल की स्थिति बनी हुई हैं। इन दिनों उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यहां मेले जैसा माहौल बना हुआ है। गुजरात के विभिन्न शहरों सहित आसपास के स्थानों से हजारों की तादाद में गुजराती श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, पालनपुर, कच्छ सहित कई स्थानों से श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे और आने का सिलसिला लगातार बना हुआ हैं। गत दो दिनों में रामदेवरा में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु यहां आकर बाबा की समाधि के दर्शन कर चुके हैं।आगामी एक सप्ताह तक गुजरात के विभिन्न जिलों से हजारों यात्रियों का प्रतिदिन रामदेवरा में आवागमन बना रहेगा। ऐसे में स्थानीय सभी व्यापारियों को अच्छी ग्राहकी की उम्मीद बनी हुई हैं।
बाबा रामदेव के प्रति अगाध श्रद्धा
लोक देवता बाबा रामदेव के प्रति गुजरात के श्रद्धालुओं में अगाध आस्था है, जिसके चलते गुजरात के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने रामदेवरा पहुंच रहे हैं। शुक्ल पक्ष में गुजराती श्रद्धालुओं की रामदेवरा में सर्वाधिक भीड़ रहती है।
फैक्ट फ़ाइल –
300 धर्मशालाएं 100 छोटी बड़ी होटलें और गेस्ट हाउस
1 हजार के करीब है छोटी बड़ी विभिन्न दुकानें
1 लाख श्रद्धालु दो दिनों में कर चुके बाबा रामदेव समाधि के दर्शन