Vastu Tips for Home Entrance: घर का मुख्य दरवाजा बनवाते समय न करें ये गलतियां, तरक्की में आ सकती हैं बाधाएं

Vastu Tips for Home Entrance: वास्तु के अनुसार घर तो आप सभी बनवाते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि घर का मेन गेट कैसा होना चाहिए। आइए जानते हैं…

वास्तु टिप्स फोर मेन गेट (Vastu Tips For Main Gate)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा किसी घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा जाता है कि मुख्य द्वार संबंधी गलतियां आपकी तरक्की और खुशी में बाधा बन सकती है। आइय जानते हैं मेन गेट संबंधी वास्तु टिप्स..

वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा बनवाते समय दिशा, साफ-सफाई, रास्ते में अवरोध न होना जैसी चीजें होनी चाहिए, तभी घर में सकारात्मकता और शुभता आती है। ऊर्जा के संतुलन के लिए मान्यता है कि घर का मेन गेट न ही आधिक छोटा और न ही आधिक बड़ा होना चाहिए। आइये जानते हैं मेन गेट से जुड़े वास्तु नियम जिसे फॉलो करना चाहिए …

यह भी पढ़ेः इस हफ्ते धनु , वृश्चिक समेत इन राशियों के रिश्ते में घुलेगी मिठास, साप्ताहिक राशिफल में जानें कैसे रहेंगे 7 दिन

1. साफ-सुथरा होना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट हमेशा साफ होना चाहिए। किसा भी प्रकार की कोई गंदगी यहां नहीं होनी चाहिए। माना जाता है कि मेन गेट से ही प्रकाश के रूप में शुभता और धन की देवी लक्ष्मी की कृपा का आगमन होता है। ऐसे में यह जगह स्वच्छ और साफ सुथरी होनी चाहिए।

2. मुख्य द्वार को सजाकर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट की साज सज्जा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके लिए घर के मेन गेट पर ॐ या स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। इसके अलावा धातु या लकड़ी की नेमप्लेट भी लगा सकते हैं। घर के मेन गेट पर मधुर ध्वानि उत्पन्न करने वाली घंटी भी लगा सकते है।

3. मेन गेट पर अंधेरा न रहे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। यह निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है, जिससे घर में रहने वाले लोगों में तनाव रहता है।

यह भी पढ़ेः क्यों मनाते हैं भाईदूज का पर्व, जानिए इसके पीछे की कथा

4. मुख्य दरवाजे का रंग

मुख्य दरवाजे का रंग मिट्टी, लकड़ी के रंगों, हल्के पीले रंग के रंगो से रंगने की कोशिश करें। यह रंग घर में सकारात्मकता लाते हैं। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार को काले रंग से न रंगे ।

5. डोर मैट का उपयोग करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे को सामने हमेशा डोर मैट रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे नकारात्मक शाक्तियां बाहार रह जाती हैं। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर दहलीज होनी चाहिए।

Leave a Comment