पार्षद मोहनलाल कुमावत में कहा – सुनवाई ही नहीं होती तो क्या करें, आखिर लिया फैसला
नावां शहर (नागौर). नगर में सफाई व्यवस्था के हालात नहीं सुधरने के चलते पालिका के पार्षदों का गुस्सा फूटने लगा है। ऐसा नजारा पहली बार नहीं हुआ है कि सफाई व्यवस्था से परेशान पार्षद पालिका में कचरा नहीं डाला।एडवोकेट मोहनलाल कुमावत ने रविवार देर शाम को शाम करीब सात बजे अपने साथी के साथ मिलकर पालिका के सामने स्थित न्यायालय परिसर से मृत श्वान व कचरा इक्कठा कर पालिका परिसर में ईओ मनीषा चौधरी तथा अध्यक्ष सायरी गांधी के चेम्बर के बाहर डाल दिया। पार्षद कुमावत ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि बीते 5 दिवस से कचरे की समस्या को लेकर जिम्मेदारों को अवगत कराया जा रहा है। लेकिन यहां तो पालिका के पार्षदों की भी नहीं सुनी जा रहीं है। जबकि जनता का दर्द कौन समझेगा। इसके चलते हमने न्यायालय परिसर से कचरा व श्वान कट्टे में डालकर पालिका में डाला है।
इनका कहना:-
पार्षद द्वारा ऐसा किया गया है इसकी अभी जानकारी मिली है। लेकिन रविवार होने से अवकाश था, इसके साथ ही दर्जनों कर्मचारी सांभर झील में लगे हुए हैं। वहीं पार्षद मोहनलाल कुमावत द्वारा जो समस्या बताई जाती है उसको हम समाधान करते हैं, अगर कोई और सफाई को लेकर समस्या है तो सोमवार को दिखवाते हैं।
मनीषा चौधरी, ईओ नगरपालिका नावां शहर।