Video : महिलाओं ने सजधज कर पूजे गोवर्धन, आतिशबाजी की

बूंदी. जिले भर में पांच दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। गुरुवार व शुक्रवार को लक्ष्मी पूजन किया गया। वहीं शनिवार को महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की। और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया। शहर में जगह-जगह महिलाओं ने सजधज कर गोवर्धन की पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाई। बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने एक दूसरे को गोवर्धन का महत्व बताया और कहानी सुनाई।

देई. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे दीपोत्सव पर शनिवार को गोवर्धन पूजन व अन्नकूट का आयोजन हुआ। महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरो मे अन्नकूट का आयोजन हुआ। जहां पर भगवान को लड्डू मिठाइयां के पकवानों के साथ रामभाजा का भोग चढ़ाया। मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रीचारभुजानाथ मंदिर,श्रीश्याम मंदिर,सत्यनारायण भगवान मंदिर सहित कई मंदिरो में अन्नकूट का आयोजन हुआ। अन्नकूट के आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर प्रसाद पाया।

Leave a Comment