Video : जिले भर में दो दिन मनाई दीपावली, दुल्हन के तरह सजे बाजार

बूंदी.दीपोत्सव का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमावस्या के दो दिन रहने से दीपावली का त्यौहार भी दो दिन मना। गुरुवार व शुक्रवार को लक्ष्मीपूजन किया गया। बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया। रोशनी से शहर जगमगा उठा। शुभ मुहूर्त में धन धान्य की देवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। घर, मंदिर और प्रतिष्ठानों में सामूहिक पूजन किया गया। छोटीकाशी में दीपोत्सव की चहुंओर खुशी दिखाई पड़ी।
शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी का पूजन कर देर रात तक पटाखे छोड़े गए। रंग-बिरंगी बिजली की झालर की रोशनी के बीच आसमान भी पटाखे की चमक से रोशन रहा। आंसमा रंग-बिरंगी आतिशी नजारों दमक उठा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को दीपावली पर बधाई दी। लक्ष्मी पूजन करने के साथ मिट्टी के दिए जलाए गए। इस दौरान बिजली की रंग बिरंगी रोशनी से शहर चमकता रहा। बाजारों में भीड़ रही।

कई तरह के बनाए व्यंजन
चहुंओर शहर रोशनी से नहा उठा। दीपक जलाकर घरों को रोशन किया। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए तथा अपनों के साथ मिलकर मिठाइयां बांटी। इस मौके पर युवाओं ने शाम होने के साथ ही आतिशबाजी करते हुए दीपावली का आनंद लिया। बच्चों ने फुलझडिय़ां छोड़ी गई। सामूहिक रूप से भी युवाओं की टोलियों ने जमकर आंसमी पटाखे छोड़ेे।

Leave a Comment