Vastu Tips For Money: अगर आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Vastu Tips For Money: कई बार काफी प्रयास के बाद भी व्यक्ति को आजीविका जुटाने में मुश्किल आती है अगर आप ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो एक बार ये वास्तु टिप्स आजमाना चाहिए।
इस दिशा में रखें धन से संबंधित चीजें: वास्तु शास्त्र के अनुसार धन को हमेशा घर के दक्षिण-पाश्चिम कोने में रखना चाहिए। इस दिशा में रखी गई चीजें कई गुणा बढ़ जाती हैं।
इस दिशा में बनाएं किचनः वास्तु के अनुसार किचन को हमेशा दक्षिण-पूर्व मध्य स्थान में रखना चाहिए। इसके साथ ही खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।
इस दिशा में लगाएं पेटिंगः वास्तु शास्त्र के अनुसार पेटिंग घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसके साथ ही दौड़ते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने से धन समृद्धि और नए अवसरों को आकर्षित करती है।
इस दिशा को रखें स्वच्छ और खालीः वास्तु के अनुसार घर के मध्य भाग को ब्रम्हा का स्थान कहा जाता है। इस जगह को ईशान कोण की तरह ही साफ और खाली रखना चाहिए। इस स्थान पर सोफा, मेज भारी सामान नहीं रखना चाहिए।
किस दिशा में बनाएं बाथरूमः वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बाथरूम हमेशा उत्तर-पूर्व या उत्तर-पाश्चिम दिशा में होना चाहिए। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि बाथरूम का दरवाजा लकड़ी का होना चाहिए। इसके साथ ही बाथरूम में पानी का बहाव उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।