नवंबर राशिफल मेष राशि
करियर और आर्थिक जीवनः नवंबर मासिक राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों को इस महीने पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जबकि सोशल मीडिया से प्रसिद्धि मिल सकती है। नवंबर का दूसरा सप्ताह करियर को लेकर विशेष रूप से शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा को लेकर विदेशी संस्थान से मौके मिल सकते हैं। इस महीने आप अपने सपने साकार करने के लिए कई कदम उठा सकती हैं। वहीं नवंबर का शुरुआती हिस्सा सब काम के लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि बिजनेस में बदलाव की चिंता रहेगी।
पारिवारिक जीवनः मेष राशिफल नवंबर के अनुसार महीने का तीसरा सप्ताह दाम्पत्य संबंधों में ताजगी भर देगा। यह महीना नि:सन्तान दंपती के लिए वरदान है। हालांकि नवंबर के पहले हफ्ते में जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। लेकिन बाद में संबंध सुधर जाएंगे। महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिंता रहेगी। प्रियजनों से कपटपूर्ण व्यवहार से बचें वर्ना आप पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।
स्वास्थ्य जीवनः नए महीने में टॉन्सिल और घुटनों के रोग उभर सकते हैं। हड्डियों में दर्द और मेष राशि के गठिया रोगियों के लिए नवंबर का अंतिम सप्ताह शुभ नहीं है।
वृषभ मासिक राशिफल
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ मासिक राशिफल के अनुसार नवंबर में वृषभ राशि वालों को अपने व्यक्तित्व की समस्याओं को पहचानने के लिए आत्मविश्लेषण की जरूरत पड़ेगी। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इस महीने पास हो सकता है। वाक्चातुर्य से आपके काम बन जाएंगे।
बॉस के साथ संबंध मधुर बनेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में होने के बाद आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपके खिलाफ बगावत कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। महीने के अंतिम भाग में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपके खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं।
पारिवारिक और प्रेम जीवनः नवंबर 2024 वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली है। लड़के-लड़की के लिए प्रपोज करने का अनुकूल समय है। इस महीने कहीं पर्यटन के लिए जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों की ओर रूझान बढ़ेगा। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पहला और दूसरा सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। गलतफहमी के कारण मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं। 25 नवंबर को बुध के वक्री होने से अन्तिम सप्ताह में किसी विवादित मामले में फंसने की आशंका है। क्रोध और कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें।
स्वास्थ्य जीवनः दूसरों से तुलना से कुंठित हो सकते हैं।
मिथुन मासिक राशिफल
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन मासिक राशिफल के अनुसार नवंबर में मिथुन राशि वालों को जॉब में उच्च पद मिल सकता है। अपने काम के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा। मनपसंद विषयों के लिए नवंबर में समय निकाल लेंगे। व्यवसाय को लेकर दीर्घकालिक योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर लेंगे।
होटल और रेस्टोरेन्ट कारोबार से आय में वृद्धि होगी। 16 नवम्बर के बाद सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे यह आपके लिए शुभ रहेगा। तीसरा और पांचवा सप्ताह आपको सकारात्मक फल देगा। मशीनरी संबंधी व्यवसाय में परेशानी होगी। नए अनुबंध करने से आपको परेशानी होगी।
पारिवारिक और प्रेम जीवनः नवंबर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। आपके आदर्शवादी व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। पहला सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहेगा, वहीं दूसरे सप्ताह में बच्चों का व्यवहार दुखी कर सकता है। दाम्पत्य संबंधों को पूरा समय न दे पाने से समस्या हो सकती है। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग साजिश कर सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः काम की अधिकता के कारण कई बार आप तनाव में आएंगे। इसके कारण आपकी पाचन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना खतरनाक हो सकता है।
कर्क मासिक राशिफल
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क राशिफल नवंबर 2024 के अनुसार महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। महीने के पहले सप्ताह में जमीन-सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। नवंबर के आखिरी भाग में आपको करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जॉब में अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। संपत्ति के लेनदेन से आपको लाभ मिलेगा। जॉब में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। मशीनरी का अच्छा उपयोग करेंगे।
पारिवारिक जीवनः मित्रों के सहयोग से कुछ बिगड़े काम बनने की भी संभावना है। महीने का पूर्वार्ध जहां आपको परिवार और समाज को मैनेज करने में मदद करेगा। इस महीने दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। बच्चों की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर फेमस होंगे। दांपत्य संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे। इस महीने अति आत्मविश्वास से बचना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अंतर्कलह का सामना करना पड़ सकता है। महीने के मध्य में चोट-चपेट से सावधानी रखनी चाहिए।