Dhanteras Remedies 2024:  धनतेरस पर जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी साल भर देंगी आशीर्वाद

धनतेरस का महत्व (Dhanteras Remedies 2024)

ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार धनतेरस बेहद शुभ तिथि होती है। मान्यता है कि इस दिन कोई शुभ वस्तु घर लाने से संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। साथ ही नया काम करने से उसमें सफलता मिलती है। इसलिए आइये जानते हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और धनतेरस पर क्या करना चाहिए  …

1.इस दिन नए उपहार, सिक्का, बर्तन और गहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है। सात धान्य में गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर शामिल होता है।
2. धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
3. भगवान धन्वंतरि की पूजा से स्वास्थ्य और सेहत का वरदान मिलता है। इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए मूर्ति भी खरीदते हैं।

 
धनतेरस के दिन क्या करें

इस दिन धन्वंतरि का पूजन करें।
2. नवीन झाडू और पोछा खरीदकर उनका पूजन करे।
3. सायंकाल दीपक प्रज्वलित कर घर, दुकान आदि को सजाएं।
4. मंदिर, गोशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों में भी दीपक जलाएं।
5. यथाशक्ति तांबे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन और जेवर खरीदना चाहिए।
6. हल जुती मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की शाखा डालकर तीन बार अपने शरीर पर फेरें।
7. कार्तिक स्नान करके प्रदोष काल में घाट, गौशाला, बावड़ी, कुआं, मंदिर आदि स्थानों पर तीन दिन तक दीपक जलाएं।
 
धनतेरस पर खरीदें ये सामान
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार दिवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन कुछ खास चीजों को खरीदना काफी शुभ रहता है। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है और धन लाभ भी होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए…

 
सोना-चांदी

धनतेरस के दिन धातु की खरीद का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन धातु को खरीदने से भाग्य अच्छा होता है। परंपरा है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी जरूर खरीदना चाहिए। इस दिन बजट के मुताबिक सोना, चांदी के सिक्के, गहने, मूर्ति जैसी चीजों की खरीद की जा सकती है।

 
कुबेर यंत्र

धनतेरस पर कुबेर यंत्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे अपने घर, दुकान के गल्ले या तिजोरी में स्थापित करना चाहिए। इसके बाद 108 बार ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा  मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र से धन की कमी का संकट दूर होता है।

श्री कुबेर मंत्र जपना चाहिए

ॐ श्रीं ह्रीं दरिद्र विनाशनि धनधान्य समृद्धि देहि,
देहि कुबरे शंख विध्ये नमः ।।

 
तांबा

धनतेरस के दिन तांबे की वस्तुएं या बर्तन लाने का भी महत्व है। यह सेहत के लिए भी शुभ माना जाता है। साथ ही कांसा से बनी सजावटी वस्तुएं या बर्तन भी घर लेकर आ सकते हैं।

 
झाडू

धनतेरस के दिन झाडू भी खरीदा जाता है। मान्यता है कि इस दिन झाडू खरीदने से गरीबी दूर होती है। साथ ही नई झाडू से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

 
शंख-रूद्राक्ष

धनतेरस के दिन शंख खरीदने को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन शंख खरीदकर उसकी पूजा करें। शास्त्रों के मुताबिक जिस घर में रोजाना पूजा के वक्त शंख बजाया जाता है, उस घर से मां लक्ष्मी कभी नहीं जाती। साथ ही घर के संकट भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सात मुखी रूद्राक्ष धनतेरस के दिन घर पर लाने से सारे कष्ट दूर होते हैं।

 
भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति

डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि धनतेरस के दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति भी घर में लानी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में पूरे साल धन और अन्न की कमी नहीं होती है। दोनों देवी देवता धन और बुद्धि बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ेंः Diwali Upay 2024: लक्ष्मीजी को करना है प्रसन्न तो इस दिवाली आजमाएं ये 5 सबसे पुराने घरेलू उपाय

 
नमक-धनिया

धनतेरस के दिन नमक जरूर खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नमक घर में लाने से धन की बढ़ोतरी होती है और दरिद्रता का नाश होता है। इसके अलावा धनिया भी इस दिन घर में लाना चाहिए। साबुत धनिया लाने का काफी महत्व है। इसे पूजा के बाद अपने घर के आंगन और गमले में डाल देना चाहिए।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment