Diwali Holiday: राज्य सरकार की ओर से 1 नवंबर का अभी तक कोई अवकाश घोषित नहीं किए जाने से कर्मचारी असमंजस में है। सबसे ज्यादा परेशानी तो उन सरकारी कर्मचारियों को है जिनके परिजन दूर-दराज के गांव और शहरों में रहते हैं। ऐसे में वे कर्मचारी ज्यादा परेशान है कि वो पर्व मनाने घर जाएं या नहीं। यदि घर जाएंगे भी तो वो अगले दिन सुबह 9:30 बजे तक दफ्तर कैसे पहुंचेंगे। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने तो अभी से ही अगले दिन का सवैतनिक अवकाश का प्रयास शुरू कर दिया है। कर्मचारी संगठनों में अपनी पीड़ा मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सामने भी जाहिर की है।
सरकार को 1 नवंबर का अवकाश घोषित करना चाहिए जिससे कर्मचारी परिवार के साथ दिवाली का पर्व मना सकें, जिनके परिजन दूसरे जिलों में रहते हैं उन कर्मचारियों की पीड़ा ज्यादा है। – गजेंद्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ
… इसलिए असमंजस की स्थिति
राज्य सरकार के कैलेंडर में भी 31 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश है, जबकि 1 नवंबर को कोई अवकाश नहीं है। इसके बाद दो नवंबर को गोवर्धन और 3 नवंबर को भाई दूज का अवकाश है।
यह भी पढ़ें: RPSC News: आरपीएससी ने पहचान पत्र को लेकर जारी किया नया नियम