Dhanteras Best Time: धनतेरस पर बन रहे दो शुभ योग, ये है लक्ष्मी कुबेर पूजा और दीपदान का बेस्ट मुहूर्त

Dhanteras Best Time 2024: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस का आरंभ 29 अक्टूबर सुबह 10:32 बजे से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन 30 अक्टूबर दोपहर 01:16 बजे तक रहेगी।

चूंकि धनतेरस का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपदान किया जाता है। आगे पढ़ते हैं धनतेरस पर शुभ योग और दीपदान का शुभ मुहूर्त..

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भः 29 अक्टूबर सुबह 10:32 बजे से
त्रयोदशी तिथि समापनः 30 अक्टूबर दोपहर 01:16 बजे तक

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग और इंद्र योग

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार धनतेरस 2024 पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो सुबह में 6:31 बजे से शुरू है और सुबह 10:31 बजे तक रहेगा। यह खरीदारी के लिए बेहद शुभ मुहूर्त माना जाता है।

इसके अलावा धनतेरस पर सुबह 7:48 बजे तक इंद्र योग है, उसके बाद वैधृति योग बनेगा। उस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम को 6:34 बजे तक है, उसके बाद से हस्त नक्षत्र होगा। इन शुभ योग में की गई खरीदारी और शुरुआत लंबे वक्त तक फायदा देने वाली रहेगी। इन शुभ योग में किए कामों में सफलता की संभावना और बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ेंः

Dhanteras Shopping: धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, साल भर मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद, कभी नहीं होगी पैसे की तंगी

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Puja Muhurt)

29 अक्टूबर को शाम 6:31 बजे से शुरू होकर रात 8:31 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 05:38 बजे से रात 08:13 बजे तक
वृषभ लग्न का मुहूर्तः शाम 06:13 से रात्रि 08:27 बजे तक
दीपदानः शाम 07:46 बजे से रात्रि 09:10 बजे तक

ये भी पढ़ेंः

Diwali Upay 2024: लक्ष्मीजी को करना है प्रसन्न तो इस दिवाली आजमाएं ये 5 सबसे पुराने घरेलू उपाय

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्तः सुबह 11.48 बजे से 12:32 बजे तक
चर (सामान्य): सुबह 09:18 – सुबह 10.41
लाभ (उन्नति): सुबह 10.41 – दोपहर 12.05
अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 12.05 – दोपहर 01.28
लाभ (उन्नति): रात 7.15 – रात 08.51

Leave a Comment