– किशनगढ़, ब्यावर केकड़ी में भी कार्यक्रम आयोजित, मंदिरों में सजावट विशेष आरती
– ‘राजस्थान पत्रिका’ अजमेर संस्करण का 23वां स्थापना दिवस आज
अजमेर. अक्टूबर की गुलाबी ठंडक और सुनहरी शाम रविवार को सौहार्द और धार्मिक संकल्प का पैगाम लाई। आनासागर गौरव पथ पर ‘राजस्थान पत्रिका’ के 23वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित दीप महायज्ञ में शहरवासी सहभागी बने। मंत्रोच्चार से यज्ञ हुआ तो लोगों ने पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। जोश, उल्लास और उमंग के बीच सांझ की वेला दीपों से दमक उठी। इसी तरह किशनगढ़ में भी गुंदोलाव झील के कृष्ण घाट, केकड़ी, ब्यावर सहित अन्य कस्बों में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।रविवार शाम 6 बजे शिव मंदिर के पास आनासागर चौपाटी-गौरव पथ पर वैदिक मंत्रोच्चार से दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ। राजस्थान पत्रिका एवं गायत्री शक्तिपीठ तोपदड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शाम ढलते ही शहरवासी जुटने लगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने भी दीपदान किया। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि राजेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
कार्तिक की शाम और झील के पानी से नहाकर आती सांझ की मंद-मंद बहती बयार के बीच शहरवासियों ने पत्रिका के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।‘पत्रिका’ ने वेदों का वैज्ञानिक ज्ञान दिया
यज्ञ उपरांत गायत्री परिवार के ट्रस्टी वी.के. शर्मा ने कहा कि पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद कुलिश वेद विज्ञान के ज्ञाता थे। उन्होंने सरल शब्दों में वेदों की व्याख्या की और इसमें छिपे वैज्ञानिक पक्ष से दुनिया को रूबरू कराया। उन्होंने पंडित मधुसूदन ओझा के साथ वेदों के भाष्य पर शोध किए। भाष्य को लेकर पीसांगन का किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मोरों की अधिकता के कारण ही पीयूष आंगन यानि पीसांगन नाम पड़ा। इससे पूर्व गायत्री परिवार की छाया गर्ग ने यज्ञ कराया।गायत्री परिवार तोपदड़ा के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डॉ भवानी सिंह राठौड़, राम निवास वैष्णव, दिनेश गोयल, पुखराज दाधीच, राजेश कंवर उर्मिला शर्मा अनिता दाधीच, कमला वैष्णव तथा राजेन्द्र गांधी ने यज्ञ व दीपदान में सहभागिता निभाई। सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन, महंत श्याम सुंदर शरण देवाचार्य, फॉदर कॉस्मॉस शेखावत, मोहम्मद अली बोहरा, महमूद खान, सिस्टर सिरली, सिस्टर करुणा, सरदार अवतार सिंह, सूरज गुर्जर, डॉ भरत छबलानी ने दीपदान कार्यक्रम में शिरकत की।
रफ्ता-रफ्ता बढ़ा सफर
राजस्थान पत्रिका के अजमेर संस्करण ने 28 अक्टूबर 2002 को सफर शुरू किया था। पत्रिका ने खबरों के साथ सामाजिक भागीदारी भी बखूबी निभाई।
——————————————–
ब्यावर में सजाई रंगोली, किया दीपदान
ब्यावर में रंगोली व दीपदान कार्यक्रम हुआ। सूरजपोल गेट बाहर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के गर्भगृह के सामने रंगोली व दीपदान कार्यक्रम हुआ। व्यापार संघ की ओर से चांगगेट पर रंगोली व दीपदान कार्यक्रम हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने कहा कि पत्रिका ने हमेशा सामाजिक सरोकार को आगे रखा। अमृतम जलम्…,हरयाळो राजस्थान अभियानों से समाज को जागरूक किया। चांगगेट पर व्यापार संघ की ओर से रंगोली व दीपदान कार्यक्रम हुआ। व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय घीया ने विचार रखे। रंगोली में गजराज आचार्य आदि का सहयोग रहा।
——————————————————————-
पवनसुत हनुमान मंदिर में दीपों से सजाई रंगोली
केकड़ी. अजमेर रोड स्थित पवनसुत हनुमान मंदिर में बढ़ते कदम संस्थान के तत्वावधान में दीपदान कार्यक्रम हुआ। सदस्यों ने मिट्टी के दीयों को प्रज्ज्वलित कर आकर्षक ‘पत्रिका’ रंगोली सजाई। राजस्थान पत्रिका सिर्फ अखबार नहीं बल्कि एक मिशन है, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पत्रिका सेतु के रूप में आमजन की बात सत्ता व शासन तक पहुंचाता है। इसीलिए पत्रिका की पहचान विश्वसनीयता के शिखर पर है। गोशाला संस्थान के अध्यक्ष अशोक पारीक, अमित गर्ग, आनंद सोमानी, राकेश तोषनीवाल, पंडित पुरुषोत्तम शर्मा, महेंद्र प्रधान, अमित गर्ग, महेश डूंगरिया, हरिराम सोमानी, सीमा चौधरी, पूजा गर्ग, निर्मला सोमानी, सीमा सोमानी, नीरज नामा आदि ने कार्यक्रम में योगदान दिया।———————————————–
गुंदोलाव झील के किनारे प्रज्ज्वलित दीपों संग उकेरा ‘राजस्थान
मदनगंज-किशनगढ़.किशनगढ़ के मंदिरों पर आकर्षक रोशनी की गई। साथ ही महिलाओं ने गुंदोलाव झील के कृष्णघाट पर दीपदान किया और दीप प्रज्ज्वलित कर दीपों से ‘राजस्थान पत्रिका’ भी उकेरा। बालाजी की बगीची महिला योग समिति की मुख्य प्रशिक्षिका डिम्पल अग्रवाल के निर्देशन में कंचन अग्रवाल, कमला दरगड़, अनिता जाजू, सुनिता खंडेलवाल, आशा अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, शशि राठी, सविता राठी, कंचन राठी, हेमा भूतड़ा, मंजू बियाणी, इन्दा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, अरुणा शर्मा, बीना गुप्ता समेत 50 से अधिक महिलाएं पारंपरिक ड्रेस कोड में तैयार होकर घरों से थालियों में दीपक सजाकर कृष्णघाट मंगल गीत गाए और घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर ‘राजस्थान पत्रिका’ उकेरा।
रोशन हुए मंदिर
रूपनगढ़ रोड स्थित मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक सजावट की गई। मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि मंदिर पर रोशनी की गई। पंडि़त ओमप्रकाश रतावा ने बताया कि पुराना शहर स्थित गोविंददेवजी मंदिर में लाइट डेकोरेशन किया गया और पत्रिका के स्थापना दिवस के बधाई के पोस्टर लगाए गए। महंत श्यामसुंदर वैष्णव ने बताया कि कृष्णापुरी स्थित बड़े गणेश मंदिर ,पंडित सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि खोड़ा गणेशजी रोड सिद्धि विनायक कॉलोनी स्थित श्रीकंठ महादेव धाम पर पत्रिका के अजमेर संस्करण के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत सज्जा की गई।