Guru Pushya Yog Date: गुरु पुष्य योग में इन चीजों की खरीदारी से पूरे साल स्थायी लाभ, जानें डेट, खरीदारी मुहूर्त और महत्व

कब बनता है गुरु पुष्य योग

Guru Pushya Yog Date: 27 नक्षत्रों में से 8 वां नक्षत्र पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार को उदित होता है तो इस संयोग को गुरु पुष्य योग कहते हैं। इस संयोग को गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग के नाम से जाना जाता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है।

यह नक्षत्र खरीददारी और शुभ कार्यों के लिए महामुहूर्त माना जाता है। गुरु बृहस्पति के पूजा के दिन गुरुवार को इस नक्षत्र के उदय से इसका महत्व बढ़ जाता है। इस साल गुरु पुष्य योग के दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं। इसलिए इस दिन खरीदारी और पूजा का फल भी बढ़ गया है।

मान्यता है कि प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा इस योग में नए कामों की शुरुआत करना सफलतादायक होती है और इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है। आइये जानते हैं ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से गुरु पुष्य योग खरीदारी मुहूर्त और महत्व ..

गुरु पुष्य योग 24 अक्टूबर को

gugru pushy yog Shopping muhurt: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार पुष्य नक्षत्र अतिशुभ योग है। दीपावली से 7 दिन पहले 24 अक्तूबर को गुरुवार के दिन यह नक्षत्र रहेगा। गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र के उदय से ही इसे गुरु पुष्य नक्षत्र या गुरु पुष्य योग कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी और अचल संपत्ति खरीदने से बहुत लाभ मिलता है। माना जाता है कि, इस नक्षत्र में आप जो भी चीज खरीदते हैं वो बरकत देती है, उससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहता है।

डॉ. व्यास के अनुसार 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा और अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में लगभग 12:31 बजे तक गुरु पुष्य योग रहेगा।

(नोटः दृक पंचांग में गुरु पुष्य योग का समय 24 अक्टूबर को सुबह 6.38 बजे से 25 अक्टूबर 6.38 बजे तक बताया गया है। इसके अलावा कुछ कैलेंडर में इसका समय 06:15 से अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक भी बताया गया है।)

गुरु पुष्य योग पर करें इन चीजों की खरीदारी

pushya nakshatra me kya khariden: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 24 अक्टूबर को स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए। इसके अलावा गाड़ी, स्वर्ण, चांदी, वस्त्र, बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगा। अपने पसंदीदा सामान की खरीदारी से आपको शुभ फल मिलेंगे।

पुष्य नक्षत्र में इनकी खरीद का स्थायी लाभ

अचल संपत्ति – मकान, प्लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्ति।
चल संपत्ति – आभूषणों में सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम के आभूषण।
ऑटोमोबाइल (चार पहिया वाहन, दोपहिया वाहन),
इलेक्ट्रिक दोपहिया-चार पहिया वाहन।
इलेक्ट्रॉनिक सामान में फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, माइक्रोवेव ओवन आदि।

गुरु पुष्य योग खरीदारी मुहूर्त (gugru pushy yog Shopping muhurt)

डॉ. व्यास के अनुसार गुरु पुष्य योग में चीजों की खरीद गुरुवार 24 अक्टूबर को सुबह 11:45 से शुरू कर सकते हैं और अगले दिन भी दोपहर तक खरीदारी करना शुभ माना जाएगा। हालांकि अगर आप जमीन या किसी भी तरह की अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो, उसके लिए गुरुवार का दिन ही ज्यादा शुभ माना जाएगा।

ये भी पढ़ेंः

Shadashtak Yog: मंगल शनि बनाएंगे महाभयानक षडाष्टक योग, देश दुनिया में आपदा, तनाव और राजनीतिक अस्थिरता का संकट

Leave a Comment