दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

– अधिकारियों को नजर रखने के दिए निर्देश

– कचहरी रोड पर सुगम होगा यातायात, नाला निर्माण में तेजी

अजमेर.कई माह के इंतजार के बाद कचहरी रोड पर सुगम यातायात की राह खुली है। निगम की रविवार को छह घंटे की मैराथन कार्रवाई में कचहरी रोड से अतिक्रमण साफ कर दिए गए। निगम अधिकारियों को दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती व जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी रेंप या सीढ़ी की आड़ में अतिक्रमण होने पर भी नजर रखेंगे। दुकानदारों को भी हद में रहने के निर्देश दिए हैं।

अन्य जगहों पर भी सुगम यातायात की कवायदविधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शहर की सड़कों, पानी को लेकर हालात की समीक्षा की। देवनानी ने कहा कि शहर की लाइफ लाइन कचहरी रोड, स्टेशन रोड व पीआर मार्ग आगरा गेट तक सुगम यातायात करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिससे कचहरी रोड की भांति अन्य मार्गों पर भी सुगम आवाजाही को सुनिश्चित किया जाएगा।

रातों-रात खोदी जमीन, ब्लॉक सेटिंग शुरूकचहरी रोड पर रविवार को अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाले में प्री-कास्ट ब्लॉक डालने के लिए रातों रात खुदाई शुरू कर दी गई। मंगलवार से यहां ब्लॉक डाले जाएंगे। निर्माण एजेंसी द्वारा दीपावली पूर्व नाले को एस्केप चैनल से मिलाने के साथ सड़क समतलीकरण करने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Comment