हिण्डौनसिटी. सुहाग की सलामती को लेकर रविवार को करवा चौथ का त्योहार महिलाओं ने आस्था और उल्लास के साथ मनाया। सुहागिनों ने दिन भर निर्जल व्रत रख शाम को घरों पर चौथ माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान गली-मोहल्ले चौथ माता के परम्परागत गीतों की स्वर लहरियों से गुंजायमान हो गए। इस दौरान महिलाओं ने चौथ माता के चित्रपट के समक्ष शक्कर के करवों और सुहाग के प्रतीक चिन्हों को रखा पूजा अर्चना की। बाद में चंद्रोदय होने पर चलनी में दीपक रख चंद्रमा के अध्र्य देकर पति के चेहरे को निहारा। और पति के हाथ से जल पीकर व्रत का पारणा किया। हिण्डौन की महिला विधायक अनीता जाटव ने बयाना मार्ग स्थित अपने आवास पर परिवार की महिलाओं के साथ करवा चौथ का पूजन किया। परम्परगत गीतों का गायन किया। बाद में चंद्रमा को अध्र्य देकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला।
