VIDEO: विधिक जागरूकता शिविर में हुआ कार्यक्रम 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला जज हरेंद्र सिंह के निर्देश पर नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 और ऑनलाइन पोर्टल के प्रचार के लिए तालुका विधिक सेवा समिति ने जागरूकता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम गोविंदगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदगढ़ एवं मोना उच्च माध्यमिक विद्यालय रामबास गोविंदगढ़ में कानूनी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों, एसिड पीड़ितों, और बच्चों के लिए कानूनी योजनाओं की जानकारी दी गई। नशा मुक्ति अभियान पर भी व्याख्यान हुआ और नालसा का थीम सॉन्ग ‘एक मुट्ठी आसमान’ सुनाया गया। इस दौरान पीएलवी अनिल कुमार, पीटीआई जगन प्रसाद, प्रिंसिपल घनश्याम, भूपेंद्र कुमार भारद्वाज प्रिंसिपल, सियाराम, महेश, काजल, प्रीति मीणा, हाशिम, विजेंद्र, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment