तीन भट्टी तोड़ी और 1450 लीटर वॉश कराई नष्ट

– आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई

धौलपुर. विशेष निरोधात्मक अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल भरतपुर लखन व्यास व प्रहराधिकारी धौलपुर देवकरण गुर्जर समेत अन्य ने हथकढ़ शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। दस्ते ने वृत बाड़ी के सरमथुरा क्षेत्र व वृत धौलपुर के आदर्श नगर में एक संयुक्त कार्रवाई की। जिसमें वृत बाड़ी में 2 साधारण श्रेणी के अभियोग दर्ज किए गए। वृत धौलपुर में आदर्श नगर में 3 भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया तथा 1450 लीटर वाश नष्ट कराया। दल ने वृत थाना में कुल 3 अभियोग दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment