जयपुर। वर्तमान समय में बाजार में कई तरह के प्लाईवुड उत्पाद है। लेकिन यह प्लाईवुड से बने यह उत्पाद पर्यावरण के लिहाज से कितने लाभदायक है। यह जानना जरूरी है। ड्यूरोप्लाई के प्रेसीडेंट अभिषेक चितलांगिया ने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। ड्यूरोप्लाई को कैलिफ़ोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड और एफएससी से प्रमाण पत्र प्राप्त हैै। जो उसकी पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी प्रबंधित जंगलों से लकड़ी खरीदती है, जिससे जैव विविधता की रक्षा होती है। इसके उत्पाद ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप हैं। जो टिकाऊ विकास के लिए आदर्श विकल्प बनाते हैं।
हमने अपने सभी उत्पादों को ई उत्सर्जन मानकों के अनुसार तैयार किया है। चिपकने वाले पदार्थों से निकलने वाली हानिकारक गैसें स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ई मानकों के अनुसार बने चिपकने वाले पदार्थों का उपयोग करके हमारे उत्पाद बहुत कम हानिकारक गैसें छोड़ते हैं। जिससे घर की हवा सुरक्षित रहती है।