गली में निकले कोबरा से हड़कंप, किया रेस्क्यू

पोकरण कस्बे के वार्ड संख्या छह सोनारों की गली में गुरुवार देर शाम निकले कोबरा सांप से हड़कंप मच गया। हादसे करीब दो घंटे की मशक्कत कर रेस्क्यु किया गया। वार्ड संख्या छह सोनारों की गली में गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक कोबरा सांप नजर आया, जो यहां निर्मित एक नाली में जाकर बैठ गया। आस पड़ौस में निवास कर रहे लोग एकत्रित हो गए और एकबारगी हड़कंप मच गया। लोगों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष नारायण रंगा ने उपखंड अधिकारी से बात की। इसके बाद वन विभाग के कार्मिक मूलसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment