Teeth Whitening Tips: क्या आपके दांतों में पीलापन है? तो आजमाएं ये 6 घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा को नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दांतों पर लगाएं, 2-3 मिनट बाद ब्रश करें।
स्ट्रॉबेरी में मौजूद ऐसिड दांतों के दाग हटाने में मदद करते हैं। इन्हें मैश करके दांतों पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें।
नारियल के तेल से मुंह में कुल्ला करने से दांतों की सफेदी बढ़ती है। इसे 10-15 मिनट तक मुंह में रखें।
हल्दी का पेस्ट बनाकर दांतों पर लगाएं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और दांतों को चमकाने में मदद करता है।
सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर कुल्ला करें। यह दांतों की सफेदी को बढ़ाने में सहायक है।
दही में मौजूद प्रॉबायोटिक्स दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।