Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार पाक्षियों का घर पर आना शुभ या अशुभ संकेत देता है। तो आइए जानते हैं ऐसे पांच पाक्षियों के बारे में जिनका घर पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन पक्षियों के आने से खुलते हैं किस्मत के दरवाजें।
Lucky Birds According to Vastu Shastra
वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षियों का आना बेहद शुभ माना जाता है। अक्सर हमारें घर की छत्त या आंगन में पक्षियों का आकर बैठना बहुत शुभ माना जाता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र में इसको लेकर भी कुछ संकेत बताए गए हैं। ऐसे में आज आपको ऐसे पांच पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका घर पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर घर में ये पक्षी आते हैं तो बड़े-बड़े अटके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं। वहीं घर में धन की समस्या भी दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ेः महर्षि वाल्मीकि की इन 5 बातों में छिपे हैं जीवन के सूत्र, जयंती पर जानिए महर्षि बनने की कहानी
Vastu Tips: इन पक्षियों का आना होता है बेहद शुभ
1. कबूतर : वास्तु शास्त्र के अनुसार, कबूतर का घर पर आना बेहद शुभ माना जाता हैं। कहा जाता है कि कबूतर घर के आंगन में बैठकर गुटर-गू करने लगता है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि कबूतर मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। इसलिए जिस घर में कबूतर आता है, वहां सुख-सुविधाओं का भी वास होता है।
2. चिड़िया : चिड़ियों का घर में आना समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि ये गृहस्थी में सुख और आनंद का अनुभव कराती है। चिड़ियों का घोंसला बनाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में चिड़िया या गौरैया का घोंसला होता है, उस घर में धन की कभी भी कमी नही आती है।
3. तोता : तोते को ज्ञान और बुद्धिमता का प्रतीक माना जाता है। इनके घर में आने से परिवार में आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तोते का चित्र लगानें से पढ़ाई में रुचि भी बढ़ती है।
ये भी पढ़ेः करोड़पति बना देगा धनदालक्ष्मी स्तोत्र का नियमित पाठ, इस स्तुति से हर काम में मिलती है सफलता
4. मोर : मोर को सौंदर्य और खुशकिस्मती का प्रतीक माना जाता है। अगर मोर आपके घर के आस-पास दिखता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है और भाग्य में वृद्धि का संकेत होता है। कहा जाता है कि अगर हमें सुबह- सुबह मोर दिखाई दे, तो यह जीवन मेंं सकारात्मकता बदलाव का संकेत देता है।
5. नीलकंठ: इस पक्षी का आना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पक्षी को देखने मात्र से ही भाग्य के सभी दरवाजें खुल जाते हैं। यह पक्षी धन धान्य का प्रतीक भी माना जाता है।