फेस्टिव सीजन में इस शुभ संयोग में खरीदारी करेंगे तो आपके घर आएंगी खुशहाली

नवरात्र के साथ ही बाजारों में त्योहारी रौनक छा गई है। शहरवासी खरीदारी का मन बना रहे हैं। खास मुहूर्तों की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 15 से 24 अक्टूबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर सर्वार्थ सिद्धि, राजयोग, अमृत सिद्धि और रवि योग बन रहे हैं।

खरीदारी के 24 गुरु-पुष्य योग बनेंगे

धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग रहेगा। दीपों के महापर्व के चलते इन संयोगों में जमकर खरीदारी होने की संभावना है। व्यापारी भी फेस्टिव सीजन से उम्मीद लगाए बैठे हैं। रसोई से लेकर डाइनिंग, ड्रेसिंग रूम तक की जरूरत की वस्तुओं को खरीदा जाएगा। सीजन में अच्छी खरीदारी की उम्मीद में छोटे-बड़े व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजा रहे हैं।

गुरु पुष्य, अति शुभ नक्षत्र

ज्योतिषाचार्य अमित जैन शास्त्री के अनुसार 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग रहेगा। पुष्य नक्षत्र सूर्योदय 6.16 बजे से शुरू होगा और अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 7.40 मिनट तक रहेगा। इस दिन गुरुवार के संयोग के साथ गुरु पुष्य योग बनेगा। इस नक्षत्र को शास्त्रों में विशेष माना गया है। इस दिन खरीदारी शुभफलदायी मानी गई है।

घर आएगी खुशी

घर आएगी खुशी

गुरु पुष्य संयोग में घर, भूखंड, खेत, सोने-चांदी के आभूषण, ऑटोमोबाइल में दुपहिया, चाैपहिया वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है।

24 अक्टूबर को ये चौघडिये श्रेष्ठ

– सुबह 6.35 से 7.59 तक : शुभ का चौघडिया

– सुबह 10.47 से दोपहर 12.11 तक : चर का चौघडिया

– दोपहर 12.11 से 2.59 तक : लाभ व अमृत का चौघडिया

– शाम 4.23 से 5.47 बजे तक : शुभ का चौघडिया

– शाम 5.47 से रात 7.23 तक : अमृत का चौघडिया

– शाम 7.23 से रात 8.59 तक : चर का चौघडिया

Leave a Comment