हर्बल बीच महंगा खरीदने का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, महिला सहित दो नाइजीरियन गिरफ्तार

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गुरुवार को हर्बल बीज तीन गुना मंहगा खरीदने के नाम पर 32 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में महिला सहित दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया हैं।
एडीजी (एसओजी) वी.के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जॉय डोनकोरऔर उडोचुकु चार्ल्स एके नाइजीरिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में परिवादी नवीन कुमार की मार्च 2018 में सोशल मीडिया डेटिंग ऐप पर यूके निवासी एलीन मोरा से मुलाकात हुई तथा बिजनेस के बारे में बातचीत हुई। एलीन ने कहा कि वह यूके में इन्टलहर्बल फार्मास्यूटीकल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2016 से कंपनी भारत से हर्बल सीड्स खरीदती है। भारत देश में कार्यरत उनकी मैनेजर का प्रमोशन होने के कारण उसके स्थान पर डॉ लुकास एलविस कार्य देख रहे है।

हर्बल बीज की तीन गुना मंहगी बताकर दिया झांसा
एलीन ने नवीन को बताया हर्बल बीज विदेशों में बहुत महंगा बिकता है तथा भारत में बहुत सस्ता मिलता है। भारत में इसकी कीमत चालीस हजार रुपए है जबकि उनकी कंपनी 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदती है। पीड़ित को अच्छे मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने अलग अलग बैंक खातों में 32 लाख 35 हजार 200 रुपए जमा करवा लिए। इस संबंध में एसओजी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इस तरह पकड़े आरोपी
एसओजी टीम ने सूचना के आधार पर इमीग्रेशन विभाग व सहार पुलिस मुंबई की सहायता से 29 सिंतबर को नाइजीरियन उडोचुकु चार्ल्स एके को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। जबकि अनुसंधान के दौरान जॉय डोनकोर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों से बरामद इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के आधार पर आरोपी भारत देश के अन्य राज्यों बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और हरियाणा में भी अन्य दर्जनों व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर चुके है। जिनके एसओजी सम्पर्क कर रही है।

Leave a Comment