रामलीला में भगवान श्रीराम की आरती
देर रात तक गरबोें में झूमे माता के भक्त
अजमेर. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भगवान श्रीराम की आरती कर रामलीला मंचन का प्रारंभ किया।महापौर ब्रजलता हाड़ा, उप महापौर, नीरज जैन, राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी सी.पी.जोशी, संयोजक पार्षद के.के. त्रिपाठी, समाजसेवी सीताराम शर्मा, नेमीचंद तम्बोली, पार्षद श्रवण कुमार सन्नू, पार्षद राजू साहू ने भी आरती की।
रामलीला शुभारंभ पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके जीवन व आदर्शों को अपनाएं। मन में ईष्या, छल कपट का त्याग करें। मन की मलीनता को हटाएं।नगर निगम की ओर से 23 सालों से रामलीला का आयोजन हो रहा है। देशभर में ऐसे आयोजन की बदौलत अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य मंदिर बना है। ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने नगर निगम के आयोजन को सराहा।रामलीला संयोजक के.के. त्रिपाठी ने बताया कि रामकृष्ण ब्रज लोक कला केन्द्र मडली के संस्थापक तेजपाल भारद्वाज के नेतृत्व में चल रही रामलीला में गुरुवार को भगवान श्रीराम ने संतों का कष्ट निवारण करने के लिए प्रतिज्ञा की। (निश्शिचर हीन करूं मही, भुज उठाय प्रण कीन्ह सकल मुनिन्ह के आश्र मही, जाय जाय सुख दीन्ह) इसके बाद गिद्धराज से भेंट (भगवान श्रीराम का पंचवटी पर निवास लक्ष्मण को ज्ञान वैराग्य, भक्ति उपदेश) सीता हरण -शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश (प्रथम भक्ति संतन कर संगा दूसरी रति मम कथा प्रसंगा) सुग्रीव हनुमान – राम मिलन और बाली वध के प्रंसगों का मंचन किया गया।
आज के प्रसंगशुक्रवार को सीता खोज,लंका दहन,लक्ष्मण शक्ति का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी डिम्पल गुर्जर ,तरुण ,किशोर,ललित अग्रवाल, रजनीकांत बीजावत घीसू लाल ने गुलाब रसगुल्ला प्रसाद वितरण में सहयोग दिया।आजाद पार्क में दुर्गा पूजन
इससे पूर्व आजाद पार्क में अतिथियों ने दुर्गा पूजन किया। गरबा समिति संयोजक हेमलता बंसल,गजेंद्र सिंह रलावता, श्रवण कुमार, महेंद्र वर्मा, अनिल उदासी,राहुल सेन, भगवान दास जेठानी, आशीष धारीवाल, अयाज अहमद ने व्यवस्थाएं संभाली।——————————————–
गरबा महोत्सव : जल संसाधन मंत्री रावत ने किया विजेताओं को पुरुस्कृतगुरुवार देर रात गरबा महोत्सव में श्रेष्ठ नृत्य करने वाले विजेताओं काे मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने पुरुस्कृत किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस मौके पर पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, कांग्रेस नेता डॉक्टर राजकुमार जयपाल, भाजपा नेता शिव शंकर हेड़ा, पार्षद अजय वर्मा, श्याम प्रजापति, मोहम्मद वसीम, चंचल देवी बेरवाल, पिंकी बालोटिया, निर्मला शर्मा, रणजीत सिंह नरूका आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।