दस मिनट की बारिश मंडी में किसानों के अरमानों पर आफत बन कर बरसी

रामगंजबालाजी. क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ हुई 10 मिनट की बारिश से मंडी में चल रहे मक्का तुलाई कार्य को बन्द कर दिया।वहीं किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को आड़ी तिरछी कर दिया।

जानकारी अनुसार कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्का की आवक होने के चलते कई व्यापारियों द्वारा कृषि उपज मंडी के खुले प्लेटफार्म पर उन्हें सूखाकर बेचने का कार्य किया जा रहा है। कई व्यापारियों द्वारा मक्का सूखने के बाद में उसकी नीलामी होने के बाद तुलाई का कार्य चल रहा था। अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बरसात के बाद में प्लेटफार्म पर तुलाई का कार्य रोक दिया गया। वहीं कई किसानों के खेतों में धान की फसल अब पकने के कगार पर है। ऐसे में अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से धान की फसल आड़ी पडऩे के बाद में यहां पर भी नुकसान की आशंका हुई है।
वहीं कृषि उपज मंडी कुंवारती में वर्तमान में मक्का का सीजन चलने के चलते यहां पर खुले में दो प्लेटफार्म पर सैकड़ों ङ्क्षक्वटल मक्का फैलाकर सूखाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार मक्का को सूखाकर उसको कट्टों में भरकर भेजा जा रहा था।
अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद में प्लेटफार्म पर सूखने के लिए फैलाई गई मक्का पानी में भीग गई। साथ ही कई जगहों पर पानी के साथ ही बहती नजर आई। ऐसे में यहां मंडी के व्यापारियों को व कई किसानों को लाखों रुपए का नुकसान इसका उठाना पड़ा। प्लेटफार्म पर मक्का पानी के तेज बहाव के साथ कई जगह बरसाती पानी के साथ नालों में बह गई।

Leave a Comment