शराबी ने नवरात्रि की पांडाल में घुसी बेकाबू कार, मच गई अफरा तफरी, 12 लोगों को कुचला, 4 सीरियस कंडीशन में..

जयपुर। नवरात्रि में पांडाल में रात को लोग माता की झांकिया देख रहे थे। तभी एक शराब के नशे में एक चालक ने तेज रफ्तार कार को नवरात्रि की झांकी में घुसा दिया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। कार ने 12 लोगों को टक्कर मारते हुए कुचला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बारां जिले अटरू कस्बे के खेड़लीगंज चौराहे का है। जहां रात में यह घटना हुई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें 4 को गंभीर हालत में बारां रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें

थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप

पुलिस ने बताया कि कार चालक हानि हेड़ा का है जो लगभग रात 10 बजे बस स्टैंड की ओर से शराब के नशे में तेज रफ्तार कार को लेकर आ रहा था। तभी खेड़लीगंज चौराहे पर माता की झांकी में आरती में कई लोग शामिल थे। तेज रफ्तार कार लोगों और गायों के ऊपर चढ़ती हुई खंभे से टकरा गई। जिससे मौके पर ही एक गाय की भी मौत हो गई। इससे पंडाल में कोहराम मच गया। घायलों को अटरू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 4 युवकों के गंभीर चोट लगने से बारां और एक युवक को कोटा रेफर किया है। झांकी में लोगों की भीड़ ने कार ड्राइवर को पीट दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें

जयपुर में महिला के साथ गंदा काम, पहले पुलिस के पास गई, फिर अस्पताल आई पीड़िता तो मच गया हड़कंप… 

लोगों ने बताया कि स्विफ्ट कार चालक ने 100 से 120 की स्पीड में गाड़ी भगाते हुए नवरात्रि के पंडाल में घुसा दी। इस दौरान बीच में गाय भी चपेट में आ गई। इसके बाद गाड़ी की रफ्तार कम हो गई लेकिन तब तक वह भीड़ के बीच घुस चुकी थी। कार की रफ्तार कम होने के बाद भी एक दर्जन श्रृद्धालु घायल हुए है। वरना हादसा इतना जबरदस्त था कि न जाने कितने श्रद्धालुओ की जान जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक महेश मेहता, थाना हेड रामप्रसाद ने स्थिति संभालते हुए घायलों का उपचार कराया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, टीकम प्रजापति, एडवोकेट हरीश गालव, एबीवीपी के राहुल वर्मा समेत सैंकड़ो लोग अस्पताल पहुंचे। घायलों की पहचान अरविंद गुर्जर, महेश यादव, मनोज मीणा, दीपक पारेता, प्रिंस मीणा, मयंक पारेता, बंटी पारेता, देवेंद्र, सुरेन्द्र मीणा और केशव शर्मा के रूप में हुई है। स्विफ्ट कार को देवेंद्र नागर चला रहा था। वहीं उसके पास में दीपक नागर निवासी हानी हेड़ा बैठा था। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में खड़ी करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment