Kota Dussehra Mela : अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी ने किया नृत्य नाटिका ‘दुर्गा’ का मंचन

राष्ट्रीय दशहरा मेले के उद्घाटन अवसर पर गुरुवार रात आयोजित नृत्य नाटिका दुर्गा के मंचन के दौरान प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने शानदार नृत्य से सबका मन मोह लिया। भरत नाट्यम् नृत्य पर आधारित नाटिका और महिषासुर मर्दिनी रूप की प्रस्तुति ने विजयश्री रंगमंच के सामने बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव-सती कथा से की। इसमें सती का किरदार निभाते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रेम, भक्ति व रौद्र रस के भावपूर्ण नृत्य मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कोटा दशहरा मेले के उद्घाटन अवसर पर नृत्य नाटिका दुर्गा का मंचन करती अभिनेत्री हेमा मालिनी।

कोटा दशहरा मेले के उद्घाटन अवसर पर नृत्य नाटिका दुर्गा का मंचन करती अभिनेत्री हेमा मालिनी।

कोटा दशहरा मेले के उद्घाटन अवसर पर नृत्य नाटिका दुर्गा का मंचन करती अभिनेत्री हेमा मालिनी।

नृत्य नाटिका में सिंह पर सवार दृश्य।

कोटा दशहरा मेले के उद्घाटन अवसर पर नृत्य नाटिका दुर्गा का मंचन करती अभिनेत्री हेमा मालिनी।

नृत्य नाटिका का मंचन करती हेमा मालिनी व कलाकार।

कोटा दशहरा मेले के उद्घाटन अवसर पर मौजूद शहरवासी।

Leave a Comment