खुशखबरी: गांधी म्यूजियम देखने के लिए नहीं लगेंगे पैसे, फ्री रहेगा पूरा माह, आदेश हुए जारी

जयपुर। सेंट्रल पार्क में बने गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) का संचालन 02 अक्टूबर 2024 (गांधी जयन्ती) से कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से शुरू होगा।

पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) 02 अक्टूबर (गांधी जयन्ती) से प्रात: 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। म्यूजियम माह अक्टूबर, 2024 में नि:शुल्क रहेगा।

यह भी पढ़े : बल्ले-बल्ले : 22, 23 व 24 अक्टूबर को राजस्थान सरकार देगी रोडवेज बसों में फ्री सफर की सौगात !

शासन सचिव ने बताया कि गांधी वाटिका में गांधी जी के बचपन, उनकी जीवन यात्रा, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन, चौरी-चोरा आन्दोलन इत्यादि को दर्शाया गया है। गांधी वाटिका विद्यार्थियों एवं पर्यटकों के लिये एक आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

Leave a Comment